Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lithuania : संसदीय चुनावों के पहले चरण में सत्तारूढ़ दल से आगे निकली विपक्षी पार्टी

October 14, 2024

Lithuania : संसदीय चुनावों के पहले चरण में सत्तारूढ़ दल से आगे निकली विपक्षी पार्टी

विनियस: लिथुआनियाई सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ने संसदीय चुनावों के पहले दौर में जीत हासिल की। उसे 19.36 प्रतिशत वोट और 70 में से 18 सीटें मिलीं। सोमवार सुबह केंद्रीय चुनाव आयोग के शुरूआती आंकड़ों से यह जानकारी मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, सत्तारूढ़ रूढ़िवादी होमलैंड यूनियन-लिथुआनियाई क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स ने 17.96 प्रतिशत वोट के साथ संसद में 17 सीटें जीतीं।

रेमिगिजस जेमाइटाइटिस की नई पंजीकृत पार्टी द डॉन ऑफ द नेमुनास (नेमुनो औसरा) 14.99 प्रतिशत वोट के साथ तीसरे स्थान पर रही और उसे 14 सीटें मिलीं। पहली बार संसदीय चुनाव में भाग लेने वाली डेमोक्रेटिक यूनियन फॉर लिथुआनिया को 9.24 प्रतिशत वोट मिले, जिससे उसे आठ सीटें मिलने की गारंटी मिली। वर्तमान में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा फ्रीडम पार्टी संसद में सीटें जीतने के लिए जरूरी पांच प्रतिशत सीमा को पार करने में विफल रही।

अंतिम सीट वितरण दो सप्ताह में निर्धारित होगा, जब अधिकांश सिंगल मेंबर निर्वाचन क्षेत्रों में 27 अक्टूबर को दो प्रमुख उम्मीदवारों के बीच पुनर्मतदान होगा। लिथुआनिया के संसदीय चुनावों का पहला दौर रविवार को शुरू हुआ था। इसमें मतदाता देश की एक सदनीय संसद, सेइमास के लिए 141 सदस्यों को चुनेंगे। रविवार को चुनाव आयोग के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, लिथुआनिया के संसदीय चुनावों में 52.06 प्रतिशत मतदान हुआ, जबिक 2020 में यह आंकड़ा 47.80 प्रतिशत था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें