Site icon Dainik Savera Times

  2023 सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का इंतजार!

स्प्रिंग फेस्टिवल गाला शो को उसकी शुरुआत के 40 वर्षों में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी कार्यक्रम के रूप में मान्यता दी गई है। इसके साथ ही यह दुनिया भर के सभी चीनी लोगों के लिए चीनी चंद्र नव वर्ष की पूर्व संध्या समारोह का एक अहम शो रहा है। 

5 हज़ार वर्षों की सभ्यता की समृद्धि और वैभव का आनंद लें, चीनी लोगों की भावना को महसूस करें और नए साल के लिए करोड़ों परिवारों की शुभकामनाएं साझा करें। गाने, नृत्य, ओपेरा और कॉमेडी स्केच जैसे विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन नए युग में चीन की खुशी, आत्मविश्वास और नए रूप को प्रदर्शित करते हैं।

“दिल को छू लेने वाली कहानियां सुनाएं और चीनी चंद्र नव वर्ष की शुभकामनाएं दें।” आप दुनिया के किसी भी कोने में हों, टीवी पर साल का सबसे बड़ा कार्यक्रम देखने के लिए ट्यून इन करें। साल 2023 सीएमजी का स्प्रिंग फेस्टिवल गाला आगामी 21 जनवरी को रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा। हम आपसे तब मिलेंगे!

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप  ,पेइचिंग)

Exit mobile version