Site icon Dainik Savera Times

लॉस एंजिल्स में भीषण आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हुई, कई लापता

Los Angeles Fire

Los Angeles Fire

Los Angeles Fire : कैलिफोर्निया के जंगलों से फैली आग ने लॉस एंजिल्स में तबाही मचा दी है। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजिल्स में लगी भीषण आग से मरने वालों की संख्या रविवार तक बढ़कर 24 हो गई, जबकि कई लोग लापता हैं। वहीं, आग के कारण 12 हजार से ज्यादा इमारतें नष्ट हो गई हैं जिसमें घर, अपार्टमेंट इमारतें, व्यावसायिक इमारतें आदि शामिल हैं। आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयासों में लगे हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग के कारण से लाखों लोग घर छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। आग ने हॉलीवुड हिल्स को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कई सेलिब्रिटीज के घर आग में जलकर राख हो चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, सरकारी अधिकारियों ने अभी तक नुकसान का अनुमान नहीं लगाया है। हालांकि, आग के कारण करीब 135 बिलियन डॉलर से 150 बिलियन डॉलर तक के नुकसान का अनुमान है।

भीषण आग के कारण राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपना विदेशी दौरा रद्द कर दिया था। वहीं, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कैलिफोर्निया के गवर्नर पर भड़कते नजर आए थे। अधिकारियों ने दक्षिणी कैलिफोर्निया में भीषण जंगल की आग की स्थिति के लिए तेज हवाओं और सूखी वनस्पति को जिम्मेदार माना है।

राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक, रविवार को दिन में हवाएं कमजोर हो गईं, लेकिन रात में फिर से तेज हो गईं। जिससे दमकल कर्मियों के लिए आग पर काबू पाना और मुश्किल हो सकता है।

Exit mobile version