Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों में मकाऊ का पर्यटन बाज़ार हुआ गुलज़ार

इस वर्ष चीन के राष्ट्रीय दिवस के गोल्डन वीक अवकाश के दौरान मकाऊ का पर्यटन बाज़ार अत्यंत सक्रिय और चहल-पहल भरा रहा। मध्य-शरद ऋतु उत्सव के साथ इस त्योहारी माहौल ने शहर की रौनक को और बढ़ा दिया। 

मकाऊ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार के सार्वजनिक सुरक्षा पुलिस बल के आँकड़ों के अनुसार, 1 से 4 अक्तूबर के बीच विभिन्न सीमा चौकियों पर प्रवेश करने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती रही, और 4 अक्तूबर को यह आंकड़ा 1 लाख 90 हज़ार से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया।

6 अक्तूबर को मध्य-शरद ऋतु उत्सव की रात को मधुर संगीत की धुनों के बीच देश-विदेश से आए पर्यटक एक ही चंद्रमा के नीचे एकत्र हुए और मिलन व पूर्णता के इस प्रतीक पर्व का भरपूर आनंद उठाया।

मकाऊ सरकार के संबंधित विभागों के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के साथ-साथ सभी क्षेत्रों के समन्वित प्रयासों से मकाऊ की पर्यटन आकर्षण शक्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके साथ ही पर्यटन उद्योग के सतत विकास की दिशा में भी स्थायित्व और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today : ਸੋਨੇ ਅਤੇ ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਵਿੱਚ ਉਤਰਾਅ-ਚੜ੍ਹਾਅ, ਜਾਣੋ ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਤਾਜ਼ਾ ਦਰਾਂ

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version