Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

नकली पत्थर में Hidden camera लगाकर नहा रही महिलाओं के 1000 अश्लील वीडियो बनाया, इसके बाद…

September 13, 2024

नकली पत्थर में Hidden camera लगाकर नहा रही महिलाओं के 1000 अश्लील वीडियो बनाया, इसके बाद…

Viral News : हिडन कैमरा लगाकर महिलाओं के प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड किए जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच एक जापान से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, नहाती महिलाओं के1000 वीडियो कैमरे में कैद करने की खबर मिली है। बताया जा रहा कि यहां एक शख्स ने वाटर फॉल के पास नहाती महिलाओं का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए नकली चट्टान तक बना दिया। जानकारी के अनुसार मामला जापान के यामागाटा प्रान्त का बताया जा रहा है, यहां पर एक महिला को एक गर्म पानी के झरने में नहाते समय अजीब चीज दिखाई दी।

इसके बाद महिला ने देखा तो एक नकली चट्टान में छुपा कर कैमरा लगाया गया था। नहा रही महिलाओं के वीडियो इस कैमरे में रिकॉर्ड किए जाते थे। जब अजीब से दिखने वाली चट्टान को महिला ने चेक किया तो पता चला कि यहां तो एक हिडन कैमरा लगा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक पूरा माजरा महिला को कैमरा दिखने के बाद समझ में आ गया कि यह वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए रची गई साजिश है। महिला ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर जाकर पुलिस ने नकली पत्थर और कैमरे को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के सामने अब इस बात को लेकर परेशानी खड़ी हो गई कि कैमरा लगाने वाले को कैसे पकड़ा जाए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी का खुद ही जाल तक पहुंचने का इंतजार किया और पुलिस को इस प्लान में सफलता भी मिली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें