Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Australia में 5 डॉलर के नोट पर नहीं दिखेगा Maharaja Charles III का चेहरा, हटाने की बताई ये वजह

February 2, 2023

Australia में 5 डॉलर के नोट पर नहीं दिखेगा Maharaja Charles III का चेहरा, हटाने की बताई ये वजह

कैनबराः ऑस्ट्रेलिया अपने नोट पर से ब्रिटिश राजतंत्र के प्रतीक को हटाने जा रहा है। देश के केंद्रीय बैंक ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि पांच डॉलर के नए नोट पर ब्रिटेन के महाराजा चाल्र्स तृतीय की तस्वीर के बजाए देश को प्रतिबिम्बित करने वाला कोई ‘डिजाइन’ होगा। हालांकि, महाराजा चाल्र्स तृतीय की तस्वीर सिक्कों पर नजर आते रहने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया में केवल पांच डॉलर के नोट पर ही ब्रिटिश राजतंत्र की छाप नजर आती है। बैंक ने कहा कि सरकार के साथ विचार-विमर्श करने के बाद यह फैसला किया गया और सरकार ने इस बदलाव का समर्थन किया है। वहीं विपक्षी दलों ने इस कदम को राजनीति से प्रेरित बताया है।

ब्रिटिश महाराजा को अब भी ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्राध्यक्ष माना जाता है हालांकि अब उनकी भूमिका काफी हद तक प्रतीकात्मक रह गई है। ऑस्ट्रेलिया के रिज़र्व बैंक ने कहा कि पांच डॉलर के नए नोट पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के चित्र की जगह एक अलग डिजाइन होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पिछले साल निधन हो गया था। बैंक ने कहा कि यह कदम ‘‘मूल ऑस्ट्रेलियाई लोगों की संस्कृति व इतिहास’’ के प्रति सम्मान को प्रर्दिशत करेगा। बैंक ने एक बयान में कहा, कि ‘ पांच डॉलर के नोट के दूसरी ओर पहले की तरह ऑस्ट्रेलियाई संसद की तस्वीर होगी।’’

कोषाध्यक्ष जिम चाल्मर्स ने कहा कि यह परिवर्तन एक अच्छा संतुलन बनाने का अवसर है। मेलबर्न में उन्होंने पत्रकारों से कहा, कि ‘ सिक्कों पर राजतंत्र की छाप कायम रहेगी, लेकिन पांच डॉलर का नोट हमारे इतिहास, हमारी संस्कृति और हमारे देश को प्रतिबिम्बित करेगा। मुझे यह एक बेहतरीन कदम लगता है।’’ विपक्ष के नेता पीटर डट्टन ने इस कदम की तुलना ‘ऑस्ट्रेलिया दिवस’ (राष्ट्रीय दिवस) की तारीख बदलने से की हैं।

उन्होंने ‘2जीबी रेडियो’ से कहा कि बड़ी संख्या में जो लोग अभी चुप हैं, वे इससे सहमत नहीं है और ऐसे लोग ऑनलाइन अपने विचार व्यक्त करते दिखाई देंगे। डट्टन ने कहा कि यह फैसला मुख्य तौर पर प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस का है और उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस साल के अंत में सिक्कों पर महाराजा चाल्र्स तृतीय की तस्वीर देखने को मिल सकती है। अमेरिकी मुद्रा में एक ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का मूल्य कीमत करीब 71 सेंट है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें