Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

America समेत दुनिया पर Mahatma Gandhi के प्रभाव को कभी नहीं जा सकेगा भुलाया : Raja Krishnamoorthi

January 31, 2023

America समेत दुनिया पर Mahatma Gandhi के प्रभाव को कभी नहीं जा सकेगा भुलाया : Raja Krishnamoorthi

वाशिंगटनः भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने सोमवार को कहा कि अमेरिका समेत दुनिया पर महात्मा गांधी के प्रभाव को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उन्होंने कहा, कि ‘75 साल पहले आज ही के दिन महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। एक स्वतंत्र एवं मुक्त भारत के लिए उनके नेतृत्व और समर्पण ने अमेरिका सहित दुनिया भर में अन्य अहिंसक आंदोलनों को प्रेरित करने में मदद की हैं।’’ कृष्णमूर्ति ने कहा, कि ‘दुनिया पर महात्मा गांधी के प्रभाव को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।’’ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दिन को भारत में ‘शहीद दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है।

खबराें के अनुसार, ‘‘उन्हें भारतीय स्वतंत्रता के जनक रूप में पहचाना जाता है, अन्याय से लड़ने के लिए अहिंसा के रास्ते पर चलने की उनकी शिक्षा ने दुनियाभर के राजनीतिक आंदोलनों को प्रेरित किया है।’’ अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने यहां भारतीय दूतावास के पास गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारत के बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।’’ महावाणिज्यदूत सोमनाथ घोष ने भी इलिनॉयस के स्कोकी में ‘गांधी मेमोरियल’ में शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें