Site icon Dainik Savera Times

Canada में फिर तोड़ी गई Mahatma Gandhi की प्रतिमा

नई दिल्लीः कनाडा के बर्नबाई में एक विश्वविद्यालय परिसर में महात्मा गांधी की एक और प्रतिमा को तोड़ा गया। वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को इसकी सूचना दी हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रतिमा को साइमन फ्रेजर यूनिवर्सिटी के बनार्बी परिसर में पीस स्क्वायर में रखा गया था।महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, हम साइमन फ्रेजर यूनिवर्सिटी के बनार्बी परिसर में शांति के अग्रदूत महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़े जाने की कड़ी निंदा करते हैं। बयान में कहा गया है, कनाडाई अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच करने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया जाता है।

घटना 23 मार्च को ओंटारियो के हैमिल्टन शहर में सिटी हॉल के पास महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को भारत विरोधी तत्वों द्वारा विरूपित और स्प्रे-पेंट करने के ठीक बाद सामने आई है। हैमिल्टन पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारतीय प्रतिष्ठानों और मंदिरों पर हमले उत्तर अमेरिकी राष्ट्र में बढ़ रहे हैं।

2023 से, पूरे कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमले की घटनाएं शुरू हुई, जिसमें बर्बरता, आपत्तिजनक चित्र, सेंधमारी की करीब आधा दर्जन घटनाएं हुई हैं।पिछले साल जुलाई में, ग्रेटर टोरंटो एरिया में रिचमंड हिल में विष्णु मंदिर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया गया था और विरूपित किया गया था।

Exit mobile version