Site icon Dainik Savera Times

पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले चीनी मुख्यभूमि के एथलीट करेंगे हांगकांग का दौरा

चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने 18 अगस्त को घोषणा की कि 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले मुख्यभूमि चीन के एथलीटों का एक प्रतिनिधिमंडल 29 से 31 अगस्त तक हांगकांग का दौरा करेगा। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख प्रशासक ली च्याछाओ ने कहा कि उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले मुख्यभूमि के एथलीटों के लिए हांगकांग की यात्रा की एक बार फिर व्यवस्था करने के लिए चीन की केंद्रीय सरकार को ईमानदारी से धन्यवाद दिया।

यह पूरी तरह से हांगकांग के प्रति चीन की मुख्यभूमि के प्यार को दर्शाता है। वे चीनी राष्ट्रीय अखिल खेल ब्यूरो और चीनी राज्य परिषद के हांगकांग व मकाओ मामलों के कार्यालय द्वारा इस दौरे के लिये किये गये प्रयासों और व्यवस्थाओं के लिए बहुत आभारी हैं। ताकि हांगकांग के नागरिकों को चीनी राष्ट्रीय टीम के सदस्यों को देखने का अवसर मिल सके।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version