Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

“हैप्पी हांगकांग” फ़ूड मार्केट में मुख्य भूमि के पर्यटकों की भीड़

May 1, 2023

“हैप्पी हांगकांग” फ़ूड मार्केट में मुख्य भूमि के पर्यटकों की भीड़

हाल ही में चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार द्वारा आयोजित “हैप्पी हांगकांग” गतिविधि आधिकारिक तौर पर उद्घाटित हुई। इस गतिविधि का “ फ़ूड बाजार” 29 और 30 अप्रैल को हांगकांग सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में खाने–पीने के शौकीन यहां पहुंचे। 

चीन की मुख्य भूमि और हांगकांग के बीच पूर्ण सीमा शुल्क निकासी फिर से शुरू होने के साथ–साथ दोनों ओर से आवाजाही बढ़ गयी है। मुख्य भूमि से बडी संख्या में पर्यटक हांगकांग की यात्रा करने और स्थानीय विशेष व्यंजन का स्वाद चखने आते हैं। “हैप्पी हांगकांग ” फ़ूड बाजार में फिश बॉल्स, एग वैफल्स और हांगकांग स्टाइल की चाय सहित विशेष स्नैक्स मौजूद हैं, जिसके चलते मुख्य भूमि के पर्यटक खूब आकर्षित होते हैं। बता दें कि “हैप्पी हांगकांग” फ़ूड मार्केट की दूसरी गतिविधि 6 मई से 7 मई तक हांगकांग के शाटिन टाउन हॉल प्लाजा और शाटिन पार्क में आयोजित होगी, जबकि तीसरी गतिविधि 3 से 4 जून तक क्वान टोंग वाटरफ्रंट में आयोजित होगी।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें