Site icon Dainik Savera Times

मिस्र में बड़ा हादसा, 2 ट्रेनों की टक्कर में तीन लोगों की हुई मौत, 49 घायल

काहिरा: मिस्र की राजधानी काहिरा के उत्तर में शर्किया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रलय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि 44 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

वहीं, अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंत्रलय ने पहले कहा था कि घायलों को निकालने के लिए शर्किया के ज़गाज़गि शहर में दुर्घटना स्थल पर 39 एम्बुलेंस भेजी गईं। इस बीच, शर्कियां प्रांत के गवर्नर हजेम अल-अश्मौनी ने मिस्र के स्थानीय न्यूज टीवी चैनल को बताया कि दोनों ट्रेनों से सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है तथा रेलवे लाइन पर ट्रेन यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

मिस्र के राष्ट्रीय रेलवे प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना के तकनीकी कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया गया है।

Exit mobile version