Site icon Dainik Savera Times

न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 3 घायल

लुइसविली: न्यूयॉर्क में अमेरिका-कनाडा सीमा के पास एक दर्जन से अधिक लोगों को ले जा रही एक बस और एक ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से छह लोगों की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घायलों का एक अस्पताल में चल रहा है और उनमें एक की हालत गंभीर है।

उनके अनुसार लुइसविली शहर के पास राजमार्ग 37 पर इस बस में 15 लोग सवार थे। उन्होंने टीवी स्टेशन डब्ल्यूडब्ल्यूएनवाई को बताया कि इस दुर्घटना का दृश्य भीषण था। इस टीवी स्टेशन द्वारा जारी की गई तस्वीरों में राजमार्ग के किनारे कुछ फुट ऊंची बर्फ को देखा जा सकता है। उसने कहा कि शनिवार सुबह करीब छह बजे दुर्घटना हुई और शायद उस समय कम दृश्यता रही होगी। अधिकारियों ने टीवी स्टेशन को बताया कि ट्रक सामानों से पूरी तरह से भरा हुआ था।

Exit mobile version