Site icon Dainik Savera Times

Philippines में बड़ा हादसा: सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की हुई मौत, अन्य 2 घायल

मनीला: फिलीपींस के उत्तरी प्रांत कागायन में शुक्रवार को एक राजमार्ग पर कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे तब हुई,

जब उत्तर की ओर जाने वाला मछली डिलीवरी ट्रक गलती से विपरीत लेन में चला गया और दक्षिण की ओर जाने वाले वाहन से टकरा गया। इसमें वाहन में सवार चार लोगों की स्थानीय अस्पताल में मौत हो गयी तथा ट्रक चालक और हेल्पर घायल हो गये। उन दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version