Site icon Dainik Savera Times

दक्षिण अफ्रीका में बड़ा हादसा: इमारत ढहने की घटना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हुई, अन्य 20 कर्मचारी लापता

केपटाउन :- दक्षिण अफ्रीका में एक निर्माणाधीन इमारत के ढह जाने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढक़र 32 हो गई है। पिछले सप्ताह हुई दुर्घटना के बाद सोमवार को भी बचाव दल कुछ लोगों के जीवित बचे होने की उम्मीद के साथ उनकी तलाश में जुटे रहे। जॉर्ज शहर में हुई इस घटना के छह दिन बाद भी एक निर्माण मजदूर जीवित मिला था, जिसके बाद और लोगों के मलबे में जिन्दा दबे होने की उम्मीदें जगी थीं। हालांकि मरने वालों संख्या भी बढ़ती रही है और अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मलबे से कम से कम 11 और शव बरामद किए गए।

उन्होंने कहा कि अन्य 20 कर्मचारी अब भी लापता हैं, जिससे यह आशंका बढ़ गई है कि दक्षिण अफ्रीका में इमारत ढहने की इस भयावह घटना में मरने वालों की संख्या 50 से ज्यादा पहुंच सकती है। छह मई को ढही निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत के मलबे में दबे लोगों की तलाश में 600 से अधिक आपातकालीन और अन्य कर्मी जुटे हैं। प्रशासन ने कहा कि इमारत ढहने के समय उसमें 81 श्रमिक थे और 29 को जीवित बाहर निकाल लिया गया है।

Exit mobile version