Site icon Dainik Savera Times

श्रीलंका में बड़ा हादसा: छुट्टियां मनाने आए भारतीय पति-पत्नी की समुद्र में डूबने से हुई मौत

कोलंबो: श्रीलंका में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आए एक भारतीय दम्पति की देश के दक्षिण में हंबनटोटा के पास समुद्र में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय पुरुष और 33 वर्षीय महिला के रूप में हुई है और दोनों भारतीय नगारिक थे।

प्रारंभिक पड़ताल के अनुसार दोनों पति-पत्नी थे। समाचार पोर्टल ‘अदादिराना . एलके’ की खबर के अनुसार, ‘‘घटना मंगलवार को किरिंदा बीच पर अपने परिवार के साथ आए पर्यटकों के साथ घटी।’’पुलिस ने मृतकों की पहचान उजागर नहीं की है। पुलिस ने कहा कि समुद्र की जोरदार लहरों के कारण डूबते हुए दोनों लोगों को बचा लिया गया था, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

Exit mobile version