Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीरिया में बड़ा हादसा: कार बम विस्फोट में 8 लोगों ने गवाईं अपनी जान, 23 घायल

March 31, 2024

सीरिया में बड़ा हादसा: कार बम विस्फोट में 8 लोगों ने गवाईं अपनी जान, 23 घायल

दमिश्क: सीरिया के उत्तरी शहर अजाज में एक कार बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गयी है और 23 अन्य घायल हो गये हैं। ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानीकर्ता सीरियन आॅब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने कहा कि सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर अजाज के एक लोकप्रिय बाजार में कार बम विस्फोट किया गया है।

बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। ‘शाम एफएम रेडियो’ ने रविवार को विस्फोट की सूचना दी लेकिन इसका विस्तृत ब्योरा नहीं दिया। अभी तक किसी भी व्यक्ति अथवा संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। सीरिया के अलेप्पो प्रांत में स्थित अजाज पर सीरियाई सरकार के विरोधी विद्रोहियों का नियंत्रण है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें