Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

वजीरिस्तान में बड़ा हादसा: छात्राओं के स्कूल में अज्ञात बदमाशों ने लगायी आग,जाँच में जुटी पुलिस

May 29, 2024

वजीरिस्तान में बड़ा हादसा: छात्राओं के स्कूल में अज्ञात बदमाशों ने लगायी आग,जाँच में जुटी पुलिस

मीरानशाह: पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में छात्राओं के एक विद्यालय में आग लगाने की घटना सामने आयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रजमक उपमंडल के शाखिमर गांव स्थित गोल्डन एरो पब्लिक स्कूल में अज्ञात बदमाशों ने सोमवार की देर रात आग लगा दी।

आग तेजी से फैली और विद्यालय की पूरी इमारत इसकी चपेट में आ गयी। आग से इमारत में रखे फर्नीचर और कंप्यूटर जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा की और स्कूल के तत्काल पुनर्निर्माण की मांग की है। स्कूल की स्थापना पाकिस्तानी सेना की सातवीं डिवीजन और शाखिमर वेलफेयर सोसाइटी की मदद से की गई थी।

यहां करीब 400 छात्राएं अध्ययनरत हैं। इससे पहले गत मार्च में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने स्कूल पर गोलीबारी की थी, जिससे उसका सोलर सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया था। गौरतलब है कि संदिग्ध आतंकवादियों ने गत 10 मई को उत्तरी वजीरिस्तान के शेवा तहसील में छात्राओं के एक निजी स्कूल में विस्फोट कर दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें