Site icon Dainik Savera Times

चीन में स्कूल के गेट पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने मासूम बच्चों को कुचला, कई घायल 

Kapurthala Accident

Major accident : चीन के मध्य क्षेत्र स्थित हुनान प्रांत के एक प्राथमिक विद्यालय के गेट पर मंगलवार सुबह वाहन की चपेट में आ जाने से कई बच्चे घायल हो गए। मीडिया में इस बारे में खबरें प्रसारित हुईं। खबरों के मुताबिक, हुनान के चांगडे स्थित योंगान प्राथमिक विद्यालय में सुबह आठ बजे कक्षा के लिए जब बच्चे आ रहे थे तभी यह घटना हुई।
इस बारे में तत्काल कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है और यह भी साफ नहीं है कि क्या वाहन के नियंत्रण खो देने से यह हादसा हुआ या यह जानबूझकर किया गया एक हमला था। यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब कुछ दिन पहले चीन के झुहाई क्षेत्र स्थित ‘स्पोर्ट्स फैसिलिटी’ में एक व्यक्ति ने अपनी कार से वहां मौजूद लोगों को रौंद डाला था। इस घटना में 35 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 43 व्यक्ति घायल हो गए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इंटरनेट पर वायरल वीडियो की मानें तो दुर्घटना के बाद की स्थिति गंभीर हो गयी है। जहां कई लोग जमीन पर घायल पड़े तो वही कुछ बच्चे घबराकर भाग रहे हैं। हालांकि, वीडियो की सच्चाई की पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

 

Exit mobile version