Site icon Dainik Savera Times

बलूचिस्तान में बड़ा हमला, बंदूकधारियों ने 20 खननकर्मियों को गोलियों से भूना, 7 घायल

क्वेटा: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम इलाके में बंदूकधारियों ने 20 खनिकों की हत्या कर दी और सात को घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अशांत बलूचिस्तान प्रांत का यह ताजा हमला देश की राजधानी में आयोजित होने वाले एक प्रमुख सुरक्षा शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले किया गया है।
पुलिस अधिकारी हमायूं खान नासिर ने बताया कि बंदूकधारियों ने बृहस्पतिवार देर रात डुकी जिले में कोयला खदान के निकट स्थित आवासों पर धावा बोल दिया। बंदूकधारियों ने आवासीय इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और गोलीबारी शुरू कर दी। इनमें से ज्यादातर लोग बलूचिस्तान के पश्तून-भाषी इलाकों से थे। मृतकों में से तीन और घायलों में से चार लोग अफगान मूल के बताये जा रहे हैं। फिलहाल किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
Exit mobile version