Site icon Dainik Savera Times

Thailand में बड़ा बस हादसा, 14 की दर्दनाक मौत

बैंकॉक : थाईलैंड (Thailand) में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में 14 की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 घायल बताए जा रहे हैं। जानकरी के अनुसार थाईलैंड में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा देश के पश्चिमी प्रांत प्रचुआप खिरी खान (Prachuap Khiri Khan) में आधी रात को हुआ। बचावकर्मियों को यात्रियों को मलबे से बाहर निकालते देखा गया।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सरकारी प्रसारक थाईपीबीएस के हवाले से बताया कि दुर्घटना के बाद बस का अगला हिस्सा आधा टूट गया। एक बयान में कहा गया, ”सभी घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।” इसमें कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version