Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

America में बड़ा सड़क हादसा, जलकर खाक हुई 17 गाड़ियां, 16 लोगों की हुई मौत

December 14, 2023

America में बड़ा सड़क हादसा, जलकर खाक हुई 17 गाड़ियां, 16 लोगों की हुई मौत

वेनेज़ुएलाः वेनेज़ुएला हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कारों और बसों समेत 17 वाहनों को टक्कर मार दी, जिस कारण करीब 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। देश के अग्निशमन प्रमुख जुआन गोंजालेज ने एक समाचार एजेंसी को यह जानकारी दी हैं। हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक कारों और बस से टकरा गया।

जोखिम प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा के उप मंत्री कार्लोस पेरेज एम्पुएडा ने पहले घटना में 8 मौतों की सूचना दी थी और चेतावनी दी थी कि मरने वालों की संख्या “काफी बढ़ सकती है।” पेरेज एम्पुएडा ने कहा कि इस घटना में 17 वाहन प्रभावित हुए, जो एक तेज रफ्तार ट्रक के कई कारों से टकराने के बाद हुआ। इस घटना के बाद वहां आग लग गई। दुर्घटनास्थल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं। इस घटना में एक बस पूरी तरह जलकर राख हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें