Site icon Dainik Savera Times

Brazil में बड़ा सड़क हादसा: हाईवे पर 2 ट्रक और एक कार की हुई टक्कर, 6 की मौत अन्य 14 घायल

रियो डी जेनेरियो (ब्राजील): ब्राजील हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। आपको बता दे कि पराना में दो ट्रक और एक कार की टक्कर हो गई। जिसमे छह की दर्दनाक मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए है। संघीय राजमार्ग पुलिस ने शनिवार को दुर्घटना की जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार रात को साओ जोस डॉस पिन्हाइस, क्यूरीटीबा में हुई, जब वाहनों की कतार धीमी हो गई और एक ट्रक चालक समय पर रुकने में विफल रहा, जिससे आगे चल रही कार से टकरा गया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद कार दूसरे ट्रक से जा टकराई।

उन्होंने बताया कि कार में सवार पांच यात्रियों और ट्रक चालक की मौत हो गई, क्योंकि उसने ब्रेक नहीं लगाया था। संघीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

Exit mobile version