Site icon Dainik Savera Times

सीरिया में हुआ बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से हुई 6 लोगों की मौत व 38 घायल

दमिश्क: पश्चिमी सीरिया में बस के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 38 अन्य घायल हो गए। सीरियाई गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब होम्स-हामा राजमार्ग पर बस पलट गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और 38 लोग हो गए। घायलों को हामा के अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version