
इंटरनेशनल डेस्क: अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में एक ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। हादसा लिनियर्स रेलवे स्टेशन के पास हुआ।
कैसे हुआ हादसा?
यह घटना सारमिएंटो लाइन की एक पैसेंजर ट्रेन में हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, लेकिन अचानक उसकी तीन बोगियां पटरी से नीचे उतर गईं। हादसे की वजह इंटरलॉकिंग सिस्टम की खराबी बताई जा रही है। दरअसल, इंटरलॉकिंग सिस्टम रेलवे ट्रैक के स्विच को नियंत्रित करता है, जिससे ट्रेन सही दिशा में आगे बढ़ती है। सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन का पहिया पटरी से फिसल गया और कोच बेपटरी हो गए। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन को पटरी से उतरते हुए देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट, नकली देसी घी में बनाए गए लड्डू
यात्रियों को बचाने में जुटी टीमें
जैसे ही ट्रेन पटरी से उतरी कोचों में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री अंदर फंस गए थे। हादसे की खबर मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचे और कोचों को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं रेलवे प्रशासन ने कैस्टेलर और मोरेना स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दीं ताकि राहत कार्य सुचारू रूप से चल सके।
9 यात्री अस्पताल में भर्ती
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, हादसे में कुल 20 लोग घायल हुए, जिनमें से 11 यात्रियों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि 9 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी की हालत फिलहाल स्थिर है।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तकनीकी कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि इंटरलॉकिंग सिस्टम की खराबी ही मुख्य वजह रही। रेलवे विभाग ने कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Delhi AQI: अबकी बार 400 पार! सांस लेने लायक नहीं रही राजधानी की हवा, हाइब्रिड मोड में संचालित होंगे स्कूल
मेष: दिन शुभ रहेगा...