Site icon Dainik Savera Times

रूस में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा : पैसेंजर ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतरे, 70 लोग घायल अन्य 7 की हालत गंभीर

मॉस्को : रूस के उत्तर-पश्चिमी कोमी क्षेत्र में एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में कम से कम 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रूस की सरकारी रेलरोड कंपनी के हवाले से बताया कि बुधवार को ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 70 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से सात लोगों की हालत गंभीर है। फिलहाल, हादसे में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। आपातकालीन सेवाएं और मेडिकल टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि भारी बारिश दुर्घटना का संभा वित प्रमुख कारण हो सकती है। यात्री ट्रेन उत्तर पूर्वी कोमी में वोरकुटा से नोवोरोस्सिएस्क के ब्लैक सी बंदरगाह जा रही थी। ट्रेन में 200 से ज्यादा यात्री सवार थे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हादसा बुधवार को इंटा शहर के पास हुआ।

Exit mobile version