Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

थाईलैंड में बड़ा ट्रेन हादसा, 22 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

January 14, 2026

थाईलैंड में बड़ा ट्रेन हादसा, 22 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

इंटरनेशनल डेस्क: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 22 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी के अनुसार, बैंकॉक से उत्तरपूर्वी थाईलैंड जा रही एक ट्रेन पटरी से उतर गई, जब उसके ऊपर एक निर्माण क्रेन ट्रेन के एक डिब्बे पर गिर गई। नाखोन रत्चासिमा प्रांत के स्थानीय पुलिस प्रमुख थचापोन चिन्नावोंग ने बताया कि इस हादसे में 22 लोगों की जान चली गई और 30 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।

यह हादसे आज सुबह नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुआ, जो बैंकॉक से 230 किलोमीटर (143 मील) उत्तरपूर्व में स्थित है। ट्रेन उबोन रत्चथानी प्रांत जा रही थी।

रिपोर्ट के अनुसार, एक हाई-स्पीड रेल परियोजना पर काम कर रही क्रेन गुजरती ट्रेन से टकरा गई, जिसकी वजह से ट्रेन पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई। पुलिस ने बताया कि आग बुझा दी गई और बचाव कार्य जारी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें