Site icon Dainik Savera Times

मलावी के उपराष्ट्रपति चिलिमा के लिये 21 दिन के शोक की घोषणा

लिलोंग्वे: मलावी में सैन्य विमान दुर्घटना में मृत उपराष्ट्रपति सौलोस चिलिमा के लिये बुधवार को 21 दिन के शोक की घोषणा की गयी। सूचना एवं डिजिटलीकरण मंत्री मोसेस कुंकुयू ने मंगलवार देर रात यह घोषणा की और कहा कि उपराष्ट्रपति के पार्थिव शरीर को राजकीय अंतिम संस्कार का दर्जा दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि न्याय मंत्री टाइटस म्वालो के नेतृत्व में एक विशेष समिति उपराष्ट्रपति के अंतिम संस्कार की व्यवस्था का समन्वय करेगी। दक्षिणी अफ्रीका में राष्ट्रीय ध्वज और अन्य सभी संस्थागत झंडे आधे झुका दिये गये हैं। । अधिकारियों के अनुसार, उपराष्ट्रपति सौलोस और नौ अन्य यात्रियों को लेकर जा रहे सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी यात्रियों की मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि इसमें पूर्व प्रथम महिला पैट्रिशिया शैनिल डिज़िम्बिरी भी सवार थीं। दुर्घटना के दौरान, विमान में सवार सभी लोग पूर्व अटॉर्नी जनरल एवं न्याय मंत्री राल्फ कासाम्बारा के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। उसी दौरान, खराब मौसम के कारण यह दुर्घटना हुई।

Exit mobile version