कुआलालंपुर: मलेशिया में कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में एक उपनगर में संभवत: गैस पाइप फटने से मंगलवार को भीषण आग लग गई। जिसके कारण आसपास के घरों को खाली कराना पड़ा। मध्य सेलंगोर राज्य के ‘पुत्र हाइट्स’ में एक गैस स्टेशन के पास लगी आग की ऊंची लपटें कई किलोमीटर तक दिखाई दे रही थीं। सेलंगोर के दर्जनों दमकल कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।
बता दें कि, अग्निशमन विभाग के निदेशक वान मोहम्मद रजाली वान इस्माइल के हवाले से बताया कि दमकल कर्मियों के अनुसार, आग संभवत: पाइपलाइन फटने से लगी। इस बारे में अभी कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।
At least 18 people suffered minor injuries in gas pipeline explosion, fire in Putra Heights, Malaysia.
(Clarification: New information now suggests it didn’t occur at the petrol station.)
— AZ Intel (@AZ_Intel_) April 1, 2025
ये भी पढ़ें- रयान गॉसलिंग स्टारर ने भारत में कमाए 53 करोड़, दुनियाभर में $430 मिलियन का आंकड़ा पार

