Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुरुष पुलिसकर्मी ने महिला सहकर्मी पर चलाई गोली… गई जान, यहां का है मामला

September 25, 2024

पुरुष पुलिसकर्मी ने महिला सहकर्मी पर चलाई गोली… गई जान, यहां का है मामला

लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर में एक महिला पुलिसकर्मी की उसके पुरुष सहकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली रिपोर्ट के अनुसार, मृतका कांस्टेबल सोमन (27) लाहौर पुलिस की दंगा-रोधी शाखा में कार्यरत थी। उन्हें घातक हमले में तीन बार गोली मारी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कथित हत्यारे पुलिसकर्मी की पहचान फारूक के रूप में हुई है।

वह अपराध को अंजाम देने के बाद मौके से फरार गया। चश्मदीदों ने कहा कि फारूक पीड़िता को प्रताड़ित कर रहा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने हस्तक्षेप करके उसे काबू में कर लिया। हालांकि, स्थानीय मीडिया रिपोटरें के मुताबिक, बाद में फारूक ने पिस्तौल निकाली और एकत्रित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं।

इस बीच संदिग्ध ने कथित तौर पर महिला कांस्टेबल को तीन बार गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी। घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस ने मृत महिला के पर्स से एक सर्वसि कार्ड बरामद किया है, जिससे उसकी पहचान एक कांस्टेबल के रूप में हुई।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के मुर्दाघर में भेज दिया गया और संदिग्ध के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे का मकसद अभी तक अज्ञात है। साथ ही संदिग्ध का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें