Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

VIDEO: गाड़ी से आया और Mc donald’s में बॉक्स भरकर ‘चूहे’ छोड़ गया शख्स…मची अफरा-तफरी

November 1, 2023

VIDEO: गाड़ी से आया और Mc donald’s में बॉक्स भरकर ‘चूहे’ छोड़ गया शख्स…मची अफरा-तफरी

इंटरनेशनल डेस्क: इजरायल और हमास में जंग जारी है और इसको लेकर लोग अपने-अपने तरीके से विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग दंग रह गए। वायरल वीडियो में एक फिलिस्तीन समर्थक ने लड़ाई के विरुद्ध अलग ही तरीके से अपनो रोष निकाला। फिलिस्तीन समर्थक ने मैकडॉनल्ड्स के UK आउटलेट में जो किया वह हैरान और डराने वाला है। इस वीडियो को टिकटॉक आईडी @amirroyal_1 से शेयर किया गया है और यह UK का है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ORION (@laworion)

वायरल वीडियो में क्या

वीडियो मे दिख रहा है कि फिलिस्तीनी झंडे वाला बंडाना अपने सिर पर लगाए एक शख्स, नंबर प्लेट की जगह Free Palestine लिखी अपनी कार की डिक्की से एक बड़ा कार्टन निकालता है। वह कार्टन लेकर मैकडॉनल्ड्स आउटलेट में घुसता है, जहां काफी लोग मौजूद थे। वहां वह कार्टन पलट देता है जिससे सैंकड़ों चूहे वहां बिखर जाते हैं। इतने चूहे देखकर वहां अफरा-तफरी मच जाती है और लोग चीख कर दौड़ने लगते हैं। शख्स बड़े आराम से चूहे छोड़ कर वहां से निकल जाता है।

 

वीडियो के आखिर में वह कथित तौर पर इज़राइल का समर्थन करने के लिए मैकडॉनल्ड्स, स्टारबक्स और डिज़नी को बॉयकॉट करने की बात भी कहता है। इस महीने की शुरुआत में मैकडॉनल्ड्स इज़राइल ने इजरायली सैनिकों को मुफ्त खाना देने की बात कही थी, जिसके बाद फिलिस्तीन समर्थकों ने ऑनलाइन गुस्सा जाहिर किया था। विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आउटलेट में चूहे छोड़ने वाला शख्स मैकडॉनल्ड्स इज़राइल की इसी घोषणा से चिढ़ा हुआ था।

 

बता दें कि इजरायली सेना ने हमास के खिलाफ अपने हमलों को तेज कर दिया है। इजरायली सेना धीरे-धीरे गाजा में घुस रही है और उसके टैंक भी गाजा में एंट्री कर रहे हैं। इजरायली पीएम नेतन्याहू ने भी चेतावनी दी है कि हम हमास का नामोनिशां मिटा देंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें