Site icon Dainik Savera Times

VR हेडसेट पहनकर ट्रक चलाता दिखा शख्स, Social Media पर Video हुआ वायरल

फ्रांसिस्कोः सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स टेस्ला साइबर ट्रक चलाता हुआ दिख रहा है। शख्स ने हाल ही में एप्पल द्वारा जारी किए गए वर्चुअल रियलिटी (वीआर) विजन प्रो हेडसेट को पहना हुआ है और वह ट्रक ड्राइव करता नजर आ रहा है। बता दें (वीआर) विजन प्रो हेडसेट अमेरिकी सरकार के लिए सड़क सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय रहा है।

वहीं, परिवहन सचिव पीट बटिगिएग ने गत सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो साझा किया था, जिसके जरिए उन्होंने यह बताने की कोशिश की थी कि अगर आपका वाहन विभिन्न प्रकार के सुरक्षात्मक आवरण जैसे अर्ध या पूर्णत: स्वायत्त ड्राइविंग तकनीक से सुसज्जित है, तब भी आपको एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा था, ‘हालांकि, आज की तारीख में सभी उन्नत ड्राइवर सहायता प्रणालियां मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद भी सभी चालकों से यह अपेक्षा की जाती है कि वो गाड़ी चलाते समय खुद को समन्वित-नियंत्रित रखे और पूरा ध्यान ड्राइविंग पर ही रखे।

इस वीडियो को अब तक 24 मिलियन बार देखा जा चुका है, जिसमें टेस्ला ड्राइवर वीआर फील्ड को संतुलित स्थापित करने के लिए अपने हाथों को हिला रहा है। पिछले हफ्ते एप्पल ने अपना विजन प्रो हेडसेट लॉन्च किया था जो बाहरी दुनिया के दृश्य के साथ त्रि-आयामी डिजिटल सामग्री को मिश्रित करने में सक्षम है।

हालांकि, कंपनी ने सख्त लहजे में कह दिया था कि गाड़ी चलाते समय इसका इस्तेमाल करना सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरा साबित हो सकता है। कंपनी ने कहा, कि इस उपकरण का इस्तेमाल गाड़ी, साइकिल, भारी वाहन या किसी ऐसी परिस्थिति में जहां एकाग्रता की अत्याधिक जरूरत होती है, वहां करने से बचें।

Exit mobile version