Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शख्स ने ऑनलाइन बेचीं अपनी मां की अस्थियां…जानिए किसने कितने में खरीदीं

October 12, 2023

शख्स ने ऑनलाइन बेचीं अपनी मां की अस्थियां…जानिए किसने कितने में खरीदीं

इंटरनेशनल डेस्क: किसी की मौत हो जाए तो लोग उस रिश्तेदार की अस्थियों को नदी में समर्पित कर देते हैं लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि किसी ने अस्थियों को बेचा हो। एक शख्स ऐसा है जिसने ऑनलाइन अपनी मां की अस्थियां बेचीं और किसी ने उसी खरीद भी लिया। शख्स ने फेसबुक मार्केप्लेस पर अस्थियों से भरा कलश बेचने के लिए एक पोस्ट किया।

 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, टिकटॉकर लॉरेन एलिजा और मार्क ने 30 डॉलर देकर इन्हें खरीदा। मार्क एप पर ‘मार्केटप्लेस फाइंड’ अकाउंट चलाता है, उसने सितंबर की लिस्टिंग देखी तो पता चला कि कोई शख्स अपनी मां की राख बेच रहा है। वह प्रत्येक बोतल में 56 ग्राम राख और हड्डी 30 डॉलर में बेच रहा था। उसने इसके साथ ही अंतिम संस्कार का सर्टिफिकेट देने की बात कही। साथ ही शख्स ने कहा कि इन अस्थियों के पीछे की कहानी भी 5 डॉलर में बेची जा रही है।

 

वहीं टिकटॉकर लॉरेन ने भी इन अस्थियों को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। टिकटॉकर लॉरेन ने कहा कि वह भी इसके पीछे की कहानी जानना चाहते हैं। ऐसे में लॉरेन और मार्क ने मिलकर उन अस्थियों को खरीदा। मार्क ने कहा कि वो इन अस्थियों को बेचने वाले का इंटरव्यू लेंगे और इसके पीछे की असल कहानी जानेंगे। लॉरेन ने कहा कि अमेरिका में इंसान के अवेशष बेचने के खिलाफ कोई कानून नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें