Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका में ओहायो नदी में कई नौकाएं बहीं

Washington: अमेरिका में केंटकी के लुइसविल में ओहायो नदी पर एक टो-बोट (खींचने वाली नाव) से अलग होकर कई बार्ज (छोटी नौकाएं) बह गए। साथ ही मैकअल्पाइन डैम के निचले क्षेत्र में रखे तीन बार्ज भी नदी में बह गए। समाचार एजेंसी के अनुसार, लुइसविल नगर प्रशासन ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि क्रूज नुकसान का जायजा ले रहे हैं और अगले 12 से 24 घंटे के दौरान क्या करना है यह तय कर रहे हैं। इन बार्ज पर मुख्यत: मक्का लदा हुआ था जबकि एक बार्ज पर तीन अलग-अलग कार्गो में लगभग 1,400 टन मिथेनॉल था जो पानी में घुलनशीन रंगहीन तरल होता है।

मिथेनॉल हवा के संपर्क में आने पर तुरंत गैस बन जाता है और पानी में जल्दी घुलता है। यह बायोडिग्रेडेबल है। यदि यह सॉस के साथ या मुंह के रास्ते शरीर में पहुंच जाए तो काफी नुकसान पहुंचा सकता है।लुइसविल के नगर प्रशासन ने बताया कि बार्ज पर लादा गया मिथेनॉल वृहद लुइसविल क्षेत्र की वायु या जलापूर्ति के लिए खतरा नहीं है। प्रशासन के अनुसार, किसी टैंक के फटने या उनमें रिसाव का कोई प्रमाण नहीं मिला है। वायु और पानी की निगरानी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी तटरक्षक घटना की जांच कर रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि केंटकी इनर्जी एंड इनवायरनमेंट कैबिनेट ओहायो नदी के निचले प्रवाह में पानी की जांच करता रहेगा।

Exit mobile version