Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कई देश चीनी पर्यटकों की वापसी के लिए सक्रियता से तैयारी कर रहे हैं

February 9, 2023

कई देश चीनी पर्यटकों की वापसी के लिए सक्रियता से तैयारी कर रहे हैं

चीनी नागरिकों की सीमा पार यात्रा फिर से शुरू होने के बाद चीन में सीमा-पार पर्यटन व्यवसाय लगातार बढ़ रहा है। इस सप्ताह चीन ने टीम टूर और हवाई टिकट के साथ-साथ ट्रैवल एजेंसियों और ऑनलाइन ट्रैवल संगठनों के होटल बुकिंग व्यवसाय को फिर से शुरू करने का परीक्षण किया। अब कई देश चीनी पर्यटकों की वापसी के लिए सक्रिय रूप से तैयारी कर रहे हैं और इस साल पर्यटन उद्योग के भविष्य के प्रति आशावादी हैं।चीनी पर्यटकों के स्वागत के लिए थाईलैंड के फुकेत द्वीप हाथी शिविर ने 6 नए हाथी खरीदे और कैंप और मनोरंजन कार्यक्रमों का विस्तार किया।

वहीं, कंबोडिया के सिहानोकविले ने 27 जनवरी को 100 से अधिक चीनी पर्यटकों का स्वागत किया ।यह सीमा-पार नीति के समायोजन के बाद चीनी पर्यटकों का पहला जत्था था। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने आशा व्यक्त की कि इस साल 20 लाख चीनी पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। मालदीव के विदेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बयान जारी कर कहा कि मालदीव जल्द-से-जल्द मालदीव आने वाले चीनी पर्यटकों की प्रतिक्षा कर रहा है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें