Site icon Dainik Savera Times

इमरान समेत कई नेताओं ने डाक मतपत्र के जरिये किया मतदान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आम चुनावों में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और जेल में बंद अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने अदियाला जेल से डाक मतपत्र के माध्यम से वोट डाला है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही, अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख शेख राशिद और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने भी डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया। खान की पत्नी बुशरा बीबी मतदान में भाग लेने में असमर्थ रहीं, क्योंकि डाक मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें दोषी ठहराया गया और गिरफ्तार किया गया। कुल मिलाकर, अदियाला जेल के 100 से भी कम कैदी मतदान करने में सक्षम रहे, जो जेल के कुल 7,000 कैदियों का केवल एक प्रतिशत है।

Exit mobile version