Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

China में एक के बाद एक टकराए कई वाहन, 16 लाेगाें हुई की मौत

February 5, 2023

China में एक के बाद एक टकराए कई वाहन, 16 लाेगाें हुई की मौत

बीजिंगः चीन के हुनान प्रांत में कई वाहन एक दूसरे से टकरा गए जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने ये जानकारी दी। शाम करीब 5 बजे कुल 49 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हुनान प्रांत के राजमार्ग यातायात पुलिस विभाग के अनुसार शनिवार को एक्सप्रेसवे पर ये हादसा हुआ।

दुर्घटनाओं में 66 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से आठ गंभीर रूप से घायल हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है। हादसे की जांच चल रही है। आपातकालीन प्रबंधन मंत्रलय ने बचाव कार्य के लिए दुर्घटना स्थल पर एक कार्य दल भेजा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें