Site icon Dainik Savera Times

चीन और रूस संयुक्त सैन्याभ्यास का समुद्री अभ्यास चरण शुरू

चीन-रूस संयुक्त समुद्री-2025 सैन्याभ्यास में शामिल चीन और रूस का नौसैनिक बेड़ा 3 अगस्त को रूस के व्लादिवोस्तोक बंदरगाह के पास समुद्री क्षेत्र के लिए रवाना हुआ। इससे जाहिर है कि संयुक्त सैन्याभ्यास का समुद्री अभ्यास चरण पूरी तरह से शुरू हो गया है।

बताया जाता है कि 3 अगस्त को सुबह पांच बजे रूसी टगबोट और सैन्य बंदरगाह में सहायता कर्मियों के सहयोग से चीनी नौसेना का शीहू जहाज और रूस का बेलौसोव लाइफबोट सबसे पहले बंदरगाह से रनावा हुआ। उसके बाद चीन और रूस के जंगी जहाजों ने रवाना होकर जल्दी से बेड़े का गठन किया और मिशन क्षेत्र की ओर निकले।

इससे पहले चीनी और रूसी सेनाओं से बनी संयुक्त कमान ने सैन्याभ्यास की योजना और प्रस्ताव के अनुसार मानचित्र पर सैन्य सिमुलेशन किया और कई मुद्दों पर गहन रूप से विचार-विमर्श किया था।

योजना के अनुसार चीन और रूस का नौसैनिक बेड़ा तीन दिवसीय समुद्रीय अभ्यास करेगा। इसके दौरान पनडुब्बी बचाव, संयुक्त पनडुब्बी रोधी, वायु रक्षा व एंटी मिसाइल और समुद्री युद्ध आदि का अभ्यास किया जाएगा। इसके अलावा, हथियारों का व्यावहारिक प्रयोग का प्रशिक्षण किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version