Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाक में विवाहित हिन्दू लड़की का अपहरण, इस्लाम कबूलने से इंकार करने पर बलात्कार

January 23, 2023

पाक में विवाहित हिन्दू लड़की का अपहरण, इस्लाम कबूलने से इंकार करने पर बलात्कार

कराची: पाकिस्तान के सिंध प्रांत से अगवा की गई एक विवाहित हिन्दू लड़की ने कहा है कि उसके अपहर्त्ताओं ने इस्लाम कबूल करने के लिए उसे धमकी दी और धम परिवर्तन से इंकार करने पर उससे दुष्कर्म किया। देश में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के खिलाफ दमन के ऐसे मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। लड़की ने सोशल मीडिया पर अपलोड की गई एक वीडियो में कहा कि उमरकोट जिले के समारो शहर में उससे बलात्कार किया गया और पुलिस ने अभी तक संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।

हिन्दू समुदाय के एक स्थानीय नेता ने कहा कि रविवार तक मीरपुरखास में पुलिस लड़की द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने में विफल रही है। उन्होंने कहा, ‘लड़की और उसका परिवार थाने के बाहर बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।’ लड़की पहले से ही शादीशुदा है। उसने वीडियो में दावा किया है कि उसे इब्राहिम मंगरियो, पुन्हो मंगरियो और उनके साथी ने अगवा किया था। लड़की ने कहा कि उन्होंने उसे धमकी दी और उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा, लेकिन जब उसने इंकार कर दिया, तो उससे 3 दिन तक बलात्कार किया गया। पीड़िता ने कहा कि अपहरणकर्त्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद वह घर लौट आई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें