Site icon Dainik Savera Times

Maryam Nawaz Sharif ने ‘आतंकवादी समूह’ से की PTI की तुलना

लाहौरः पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ता पुलिस पर जमकर बरसे, उससे ऐसा लगा कि सरकार ‘आतंकवादी समूह से लड़ रही है।’ रिपोर्ट के मुताबिक, मरियम ने पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनकी हरकतें और ‘आतंकवाद’ बेहद खतरनाक थे।

उन्होंने कहा, कि ‘जब पीटीआई कार्यकर्ता पुलिस पर भड़के तो मुङो दुख हुआ, ऐसा लगता है कि हम एक आतंकवादी समूह से लड़ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह सही और गलत के बीच की लड़ाई है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएमएल-एन वर्तमान में देश के युवाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि युवा कार्यकर्ता पार्टी के केंद्रविंदु में हैं।

उन्होंने कहा, कि ऊपर वाले की कृपा से पीएमएल-एन युवाओं को आगे लाएगा। इस अवसर पर बोलते हुए गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि आज एक व्यक्ति ने एक ‘षड्यंत्र’ के तहत देश को पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा, कि ‘आईएमएफ (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) के साथ गलत समझौते की सजा पूरा देश भुगत रहा है।’’ उन्होंने कहा कि पीएमएल-एन पाकिस्तान को इस गंभीर संकट से बाहर निकालेगा।

Exit mobile version