Site icon Dainik Savera Times

चिली के जंगलों में लगी भीषण आग, 112 लोगों की मौत; 1,600 लोग बेघर

सैंटियागो (चिली) : चिली के जंगलों में लगी भीषण आग के घनी आबादी वाले इलाके में फैलने से पिछले 3 दिन में कम से कम 112 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली के मध्य क्षेत्र के जंगल में 2 दिन पहले लगी भीषण आग से रविवार को अग्निशमन विभाग के र्किमयों को काफी जूझना पड़ा। प्रशासन ने आग से गंभीर रूप से प्रभावित कई शहरों में कफ्यरू लगा दिया है। विना डेल मार शहर के आसपास आग सबसे अधिक तीव्रता से जल रही है, जहां 1931 में स्थापित एक प्रसिद्ध वनस्पति उद्यान रविवार को आग की लपटों में जलकर नष्ट हो गया। आग के कारण कम से कम 1,600 लोग बेघर हो गए हैं।

विना डेल मार के पूर्वी क्षेत्र के कई इलाके आग की लपटों और धुएं से घिर गए हैं, जिससे कुछ लोग अपने घरों में फंस गए हैं।अधिकारियों ने बताया कि विना डेल मार और आसपास के इलाके में करीब 200 लोगों के लापता होने की खबर है। करीब 3 लाख की आबादी वाला विना डेल मार शहर एक लोकप्रिय समुद्र तट रिसॉर्ट है और यहां दक्षिणी गोलार्ध में गर्मियों का मौसम आने पर एक प्रसिद्ध संगीत समारोह भी आयोजित होता है। देश के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आग के कारण मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि वालपराइसो क्षेत्र में 4 स्थानों पर भीषण आग लगी है और दमकल कर्मियों को अत्यधिक खतरे वाले इलाकों तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

Exit mobile version