Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

July 4, 2024

उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

ऑरोविल : उत्तरी कैलिफोर्निया में भीषण गर्मी के बीच जंगल में लगी आग ने बुधवार को आस पास के क्षेत्रों को भी अपनी चपेट में ले लिए जिसके मद्देनजर कम से कम 26,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं वहीं आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर से भी पानी डाला जा रहा है। सैक्रामेंटो से लगभग 70 मील (110 किलोमीटर) दूर बट काउंटी के ऑरोविल शहर के पास मंगलवार को वन क्षेत्र में सबसे पहले आग लगी , इससे धुएं का विशाल गुबार उठा।

ऑरोविल के मेयर डेविड पिटमैन ने बताया कि बुधवार दोपहर तक इस पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया, साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि कुछ लोगों को जल्द घर जाने की अनुमति दी जा सकती है। इस बीच बुधवार दोपहर को ऑरोविल से लगभग आठ किलोमीटर दूर दक्षिण में ग्रब्स नामक स्थान पर आग लग गई, जिसके कारण पलेर्मो शहर के लोगों को अपने घरों को खाली करना पड़ा।

आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। कैलिफोर्निया वन एवं अग्नि सुरक्षा विभाग (कैल फायर) के अनुसार, राज्य में 12 से अधिक स्थानों पर आग लगी हुई है, हालांकि इनमें से अधिकांश स्थानों पर आग ने विकार रूप धारण नहीं किया है। ऑरोविल में मंगलवार रात आपातकाल की घोषणा की गई थी और लोगों को ठहराने के लिए आश्रय शिविर स्थापित किए गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें