Massive occupation of Gaza : “गाज़ा पर व्यापक कब्ज़े को आगे बढ़ाने” पर इज़राइली प्रधानमंत्री की टिप्पणी अंतरराष्ट्रीय बहस को हवा दे रही है। सीजीटीएन द्वारा किए गए एक वैश्विक जनमत सर्वेक्षण के मुताबिक 86.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इस रुख का कड़ा विरोध किया है और इज़राइल से तुरंत युद्धविराम लागू करने और गाज़ा संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने का आह्वान किया है।
अब तक, इज़राइली सेना ने गाजा पट्टी के लगभग 75 फीसदी हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है। इज़राइल-फ़िलिस्तीन संघर्ष के मौजूदा दौर में 60 हज़ार से ज़्यादा फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं और डेढ़ लाख से ज़्यादा घायल हुए हैं। इसके जवाब में, 89.1 प्रतिशत उत्तरदाताओं को चिंता है कि गाजा पर पूरी तरह कब्ज़ा करने की इज़राइल की योजना मानवीय संकट को और बढ़ा देगी। वहीं 89.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि गाजा संघर्ष के और बढ़ने की संभावना है, 91.2 प्रतिशत उत्तरदाताओं का कहना है कि इज़राइल की कार्रवाइयां गाजा संघर्ष को और भी अनिश्चित और जटिल स्थिति में धकेल देंगी। क्योंकि वह पहले ही गाजा में अपने शुरुआती घोषित सैन्य उद्देश्यों से काफ़ी हद तक भटक चुका है।
यह सर्वेक्षण CGTN के अंग्रेज़ी, स्पेनिश, फ़्रेंच, अरबी और रूसी प्लेटफ़ॉर्म पर जारी किया गया था, जिसमें 9,093 लोगों ने भाग लिया और 24 घंटों के भीतर अपने विचार साझा किए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

