Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग और ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति के बीच मुलाकात

May 31, 2024

शी चिनफिंग और ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति के बीच मुलाकात

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 31 मई को सुबह पेइचिंग में यात्रा पर आये और चीन-अरब देश सहयोग मंच के 10वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लेने वाले ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद के साथ मुलाकात की।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने चीन-अरब देश सहयोग मंच के 10वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए सईद का स्वागत किया। शी चिनफिंग ने कहा कि ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति बनने के बाद यह आपकी पहली चीन यात्रा है और वर्ष 2022 में आयोजित चीन-अरब शिखर सम्मेलन के बाद हमारी एक और मुलाकात है। इससे चीन-ट्यूनीशिया संबंधों और चीन-अरब सहयोग में नई उम्मीद जगेगी।

शी चिनफिंग ने आगे कहा कि इस साल चीन और ट्यूनीशिया के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है। कुछ समय पहले हमने एक दूसरे को बधाई संदेश भेजा। पिछले 60 सालों में चाहे अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में कितना भी बड़ा परिवर्तन क्यों न हुआ हो, चीन और ट्यूनीशिया हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, एक-दूसरे के साथ समान व्यवहार करते हैं और एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। इससे विकासशील देशों के बीच सुख-दुख में एक दूसरे की मदद करने का नया अध्याय जोड़ा गया। नयी स्थिति में चीन ट्यूनीशिया के साथ पारंपरिक मित्रता का विकास करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग मजबूत करना चाहता है, ताकि चीन-ट्यूनीशिया संबंध एक नये स्तर पर पहुंच सकें।

वहीं, ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने कहा कि मैं आपसे यह ऐतिहासिक मुलाकात करके बहुत खुश हूं। हमारे बीच वाकई बहुत अच्छे संबंध हैं, क्योंकि हमारे समान सिद्धांत व इच्छा हैं और हम समान लक्ष्य व उद्देश्य साकार करना चाहते हैं। हम मानव जाति की सामान्य अपेक्षा के लिए प्रयास करते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें