Site icon Dainik Savera Times

मेलानिया ट्रंप ने Jeffrey Epstein से रिश्तों की अफवाहों को बताया गलत

Melania Trump vs Jeffrey Epstein

Melania Trump Statement News : अमेरिका की प्रथम महिला Melania Trump ने साफ तौर पर कहा है कि उनका Jeffrey Epstein से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं रहा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके बारे में जो भी बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह गलत हैं और इन्हें तुरंत बंद किया जाना चाहिए। मेलानिया ने यह भी कहा कि कुछ ऑनलाइन अफवाहों में यह दावा किया जा रहा है कि एपस्टीन ने ही उनकी मुलाकात Donald Trump से करवाई थी, जो कि बिल्कुल झूठ है। उनके अनुसार, यह सब उनकी छवि खराब करने की कोशिश है।

 

साल 2000 में सिर्फ एक छोटी मुलाकात हुई
मेलानिया ने बताया कि उनकी एपस्टीन से सिर्फ एक बार, वह भी बहुत छोटी-सी मुलाकात हुई थी, जो साल 2000 में हुई थी। उन्होंने कहा उन्हें कभी यह नहीं पता था कि एपस्टीन महिलाओं के साथ गलत काम करता है। वे कभी उसकी किसी गतिविधि में शामिल नहीं रहीं। वे उसकी किसी भी तरह की गलत हरकत का हिस्सा नहीं थीं।  इस बयान ने कई लोगों को चौंका दिया क्योंकि पहले इस बारे में उन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा था।

 

ईमेल को लेकर उठे सवाल
इस मामले में एक कथित ईमेल का भी जिक्र हो रहा है, जिसे मेलानिया से जोड़ा जा रहा है। यह ईमेल “G” नाम के व्यक्ति को भेजा गया बताया जाता है, जिसे लोग एपस्टीन की सहयोगी Ghislaine Maxwell मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि उस ईमेल में एपस्टीन पर लिखे गए एक लेख की तारीफ की गई थी। उस लेख में Donald Trump का पुराना बयान भी शामिल था, जिसमें उन्होंने एपस्टीन को “शानदार इंसान” बताया था और कहा था कि उसके साथ समय बिताना मजेदार है।

 

एपस्टीन का विवादित जीवन…
जेफ्री एपस्टीन एक अमीर और प्रभावशाली अमेरिकी कारोबारी था। उसके संबंध कई बड़े नेताओं, उद्योगपतियों और मशहूर लोगों से थे। लेकिन बाद में उस पर गंभीर आरोप लगे, जैसे नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण, सेक्स ट्रैफिकिंग। साल 2019 में उसे गिरफ्तार किया गया। लेकिन मुकदमा चलने से पहले ही न्यूयॉर्क की जेल में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरी दुनिया में हंगामा मच गया और कई बड़े लोगों की भूमिका पर सवाल उठे।

 

पीड़ितों के लिए न्याय की मांग
मेलानिया ट्रंप ने यह भी कहा कि इस मामले में सबसे जरूरी है कि पीड़ितों की बात सुनी जाए और उन्हें न्याय मिले। उन्होंने अफवाहों से ध्यान हटाकर असली मुद्दे पर फोकस करने की अपील की।

 

Exit mobile version