Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Japan में भूकंप और बारिश के बाद मौसम विज्ञान ने जारी किया High Alert

May 6, 2023

Japan में भूकंप और बारिश के बाद मौसम विज्ञान ने जारी किया High Alert

टोक्योः जापान के इशिकावा प्रांत में शुक्रवार को आये 6.5 तीव्रता के भूकंप के बाद आने वाले झटकों और बारिश को लेकर शनिवार को हाई अलर्ट जारी किया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार अपराह्न आये भूकंप के शुरुआती झटकों के बाद लगभग एक सप्ताह की अवधि में और अधिक तीव्रता के झटके आ सकते हैं। नोटो प्रायद्वीप के सुजू शहर में भूकंप की तीव्रता जापानी रिक्टर पैमाने पर 6 के ऊपर दर्ज की गई। सुजू में शुक्रवार को आए भूकंप में सीढ़ी से गिरकर 65 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे तक क्षेत्र में 50 से अधिक भूकंप के झटके दर्ज किए जा चुके हैं, जिसमें शुक्रवार शाम आया 5.8 तीव्रता वाला भूकंप भी शामिल है। मौसम एजेंसी ने कहा कि प्रांत में शनिवार शाम से रविवार तड़के तक 30 मिलीमीटर प्रति घंटे तक बारिश हो सकती है, जबकि नोटो क्षेत्र में 24 घंटे से लेकर रविवार सुबह 6 बजे तक 120 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने की चेतावनी भी जारी की गई है। स्थानीय अधिकारियों ने इमारतों के ढहने की खबरें मिलने के बाद भूकंप से हुए नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें