Dainik Savera Times

Mexico के सुप्रीम कोर्ट के आठ न्यायाधीशों ने दिया इस्तीफा, पढ़ें खबर  

Mexico Judges Resigned : मेक्सिको के सुप्रीम कोर्ट के आठ न्यायाधीशों ने कहा है कि वे चुनाव में खड़े होने के बजाय अदालत छोड़ देंगे, जैसा कि पिछले महीने पारित एक विवादास्पद न्यायिक बदलाव के लिये आवशय़क है। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश एवं सात अन्य न्यायाधीशों ने मंगलवार और बुधवार को यह कहते हुए त्यागपत्र सौंप दिया कि अलगे वर्ष चुनाव में उतरने के बजाय वे अपना पद छोड़ देंगे।
हालांकि सुप्रीम कोर्ट के तीन अन्य न्यायाधीशों ने चुनाव में उतरने का संकेत दिया है। पहले सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों का चयन सीनेट द्वारा किया जाता था।
Mexico Judges Resigned
Mexico Judges Resigned
पिछले महीने मेक्सिको की कांग्रेस ने न्यायाधीशों को चुनाव में उतारने की तत्कालीन राष्ट्रपति एंड्रिस मैन्युअल लोपेज ओब्राडोर द्वारा की गयी पहल को अनुमोदित कर दिया था और उसपर अधिकतर प्रांतों की मुहर लग चुकी है। ओब्राडोर और उनके उत्तराधिकारी क्लाडिया शीनबॉम समेत उनके सहयोगियों का कहना है कि इस क्रांतिकारी बदलाव से न्यायपालिका को भ्रष्टाचार से निजात मिलेगा। हालांकि विरोधी कहते हैं कि इससे अदालतें कम स्वतंत्र हो जाएंगी और राजनीतिक शक्तियों के इशारे पर काम करेंगी।
Exit mobile version