Site icon Dainik Savera Times

“शांति की प्रतिध्वनियां” सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का मैक्सिको विशेष कार्यक्रम मैक्सिको सिटी में आयोजित किया गया

स्थानीय समयानुसार 23 अगस्त को, चाइना मीडिया ग्रुप और मैक्सिको स्थित चीनी दूतावास द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “शांति की प्रतिध्वनियां” सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम मैक्सिको सिटी में आयोजित हुआ। सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री और चाइना मीडिया ग्रुप के महानिदेशक शेन हाईश्योंग ने वीडियो संबोधन दिया। मैक्सिको में चीनी राजदूत छेन दाओच्यांग और मैक्सिकन सीनेट की एशिया-प्रशांत समिति के अध्यक्ष येइदकोल पोलेवंस्की आदि हस्तियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और भाषण दिए। मैक्सिकन मीडिया, सांस्कृतिक जगत और थिंक टैंक के 150 से अधिक अतिथियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

चाइना मीडिया ग्रुप के महानिदेशक शेन हाईश्योंग ने कहा कि आज, हमें इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय मित्रों को आमंत्रित करते हुए गर्व हो रहा है। इतिहास को याद करके ही हम एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। सीएमजी अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों के साथ सहयोग को गहरा करने, “विचार+कला+तकनीक” को एकीकृत करने, समाचार रिपोर्टिंग, सूचना आदान-प्रदान और संसाधन साझाकरण के लिए एक मीडिया प्लेटफ़ॉर्म बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम बदमाशी का विरोध करने, न्याय को कायम रखने और सही रास्ते पर चलने की चीन की आवाज़ को व्यक्त करेंगे। हम एकता के माध्यम से चुनौतियों का सामना करेंगे और सहयोग के माध्यम से साझा विकास की तलाश करेंगे।

इस कार्यक्रम की रिपोर्टिंग कई लैटिन अमेरिकी देशों के मुख्यधारा मीडिया आउटलेट्स द्वारा की गई, जिनमें मैक्सिको का चैनल 6, ब्राजील का फ्लैगशिप टीवी, ब्राजील की फोरम पत्रिका और ब्राजील का ले मोंडे डिप्लोमैटिक शामिल हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें:  Odisha के होटल-रेस्टोरेंट संगठनों ने केंद्र से LPG सप्लाई बहाल करने का आग्रह किया

 

Exit mobile version