इंटरनेशनल डेस्क: मेक्सिको में एक गंभीर रेल हादसे की खबर सामने आई है। देश के ओक्साका राज्य में इंटरओशनिक ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार 28 दिसंबर को दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना चिवेला और निज़ांडा शहरों के बीच हुई। हादसे के समय ट्रेन में कुल 250 लोग सवार थे, जिनमें 9 चालक दल के सदस्य और 241 यात्री शामिल थे। राहत अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 193 लोग सुरक्षित हैं और 98 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में से 36 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
ये भी पढ़ें: Tatanagar-Ernakulam Express के दो डिब्बों में लगी आग, 1 की मौत, मचा हड़कंप
मेक्सिको की नौसेना ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि पांच घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि मृतकों के परिजनों की मदद और राहत कार्यों की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।
वहीं मेक्सिको की अटॉर्नी जनरल अर्नेस्टिना गोडॉय रामोस ने बताया कि इस हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। अटॉर्नी जनरल कार्यालय यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि ट्रेन के पटरी से उतरने की असली वजह क्या थी।
बता दें इंटरओशनिक ट्रेन को साल 2023 में पूर्व राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने शुरू किया था। यह ट्रेन एक बड़े इंटरओशनिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे तेहुआंतेपेक के इस्थमस क्षेत्र में रेल संपर्क को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। यह रेल मार्ग मेक्सिको के प्रशांत तट पर स्थित सलीना क्रूज बंदरगाह को खाड़ी तट के कोएत्जाकोआल्कोस बंदरगाह से जोड़ता है।
यह ट्रेन मेक्सिको के लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम मानी जाती है। सरकार इस क्षेत्र को एक बड़े व्यापारिक गलियारे के रूप में विकसित करना चाहती है, ताकि बंदरगाहों, रेलवे और औद्योगिक ढांचे के जरिए ऐसा मार्ग तैयार किया जा सके, जो पनामा नहर का विकल्प बन सके। इसके साथ ही यह परियोजना दक्षिणी मेक्सिको में यात्री और माल ढुलाई को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास को तेज करने के प्रयासों का भी हिस्सा है।
ये भी पढ़ें: Aravalli Hills को बचाने के लिए आज सुप्रीम सुनवाई, इन गंभीर मुद्दों पर विचार किए जाने की उम्मीद
मेष: दिन शुभ रहेगा...