Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिलान शीतकालीन ओलंपिक ने पेइचिंग के अनुभव से सीखा:क्रिस्टी कोवेंट्री

February 2, 2026

मिलान शीतकालीन ओलंपिक ने पेइचिंग के अनुभव से सीखा:क्रिस्टी कोवेंट्री

इंटरनेशनल डेस्क: मिलान-कोर्टिना शीतकालीन ओलंपिक का उद्घाटन स्थानीय समयानुसार 6 फ़रवरी 2026 को होगा। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री ने 1 फ़रवरी को बताया कि इस शीतकालीन ओलंपिक की तैयारियों में 2022 के पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक के सफल अनुभव का सहारा लिया गया है, विशेष रूप से आयोजन स्थलों के निर्माण और सतत् आयोजन प्रबंधन में प्रौद्योगिकी के उपयोग के संदर्भ में।

उसी दिन मिलान शीतकालीन ओलंपिक के मुख्य मीडिया केंद्र में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोवेंट्री ने कहा, “पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक से हमने जो सबसे महत्वपूर्ण अनुभव सीखा है, वह है आयोजन स्थलों के निर्माण में अधिक तकनीकी साधनों का उपयोग, जो बहुत सहायक रहा है।” उन्होंने “वॉटर क्यूब” के “आइस क्यूब” में परिवर्तन का उदाहरण देते हुए कहा, “हमारे पास अब एक ऐसा आइस रिंक है जिसे हासिल करना सभी को असंभव लगता था, जो बहुत रोमांचक है।” 2008 में “वॉटर क्यूब” में कोवेंट्री ने ओलंपिक पोडियम पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। 2022 में उन्होंने इस आयोजन स्थल को “आइस क्यूब” में बदलते हुए देखा।

तकनीकी सशक्तिकरण के अलावा आयोजन स्थलों के सतत् उपयोग में पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक की प्रथा का भी इस खेलों में पूरी तरह से उपयोग किया गया है। कोवेंट्री ने जोर देते हुए कहा, “पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक ने मौजूदा सुविधाओं को पुनर्जीवित करने का तरीका दिखाया, और हमने इस अवधारणा को इस खेलों की तैयारियों में लागू किया। यह मॉडल व्यवहार में बेहद प्रभावी साबित हुआ है, और हम भविष्य में भी इसका पालन करते रहेंगे।”

चार साल पहले हुए पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक की तुलना में, इस खेलों के आयोजन स्थल अधिक दूर-दूर स्थित हैं। इस बारे में कोवेंट्री ने बताया कि इस लेआउट में बदलाव का उद्देश्य “जलवायु परिवर्तन से सम्बंधित आवश्यकताओं सहित नए आयोजन प्रबंधन मानकों के अनुकूल होना” है।

मिलान शीतकालीन ओलंपिक अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की अध्यक्ष के रूप में कोवेंट्री के पहले ओलंपिक खेल हैं। उन्होंने कहा- मुझे इस पर बेहद गर्व है। शानदार आयोजन स्थलों और आयोजन समिति के अलावा, हम एथलीटों को अपने ओलंपिक सपनों को साकार करते हुए देखेंगे, जो ओलंपिक का सबसे मार्मिक हिस्सा है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें