टोक्यो: जापान में टोक्यो के उत्तर-पूर्व में इबाराकी प्रान्त में सोमवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10:07 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 और जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर सात मापी गई। भूकंप का केंद्र उत्तरी इबाराकी प्रान्त से 36.8 डिग्री उत्तर अक्षांश और 140.8 डिग्री पूर्व देशांतर पर जमीन की सतह से 90 किलोमीटर की गहराई पर रहा। भूकंप के झटके मध्य टोक्यो में महसूस किए गए। भूकंप को लेकर सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।
जापान के इबाराकी प्रान्त में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, 4.8 रही तीव्रता

